Latest Current Affairs Quiz March 11 Pdf Download

Current Affairs Quiz March 11, 2024 in Hindi : प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी‚ आईएएस‚ बैंकिग‚ एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षा मे सफल होने मे करेंट अफेयर्स क्विज को हल करना परीक्षा मे अहम भूमिका निभाते है।

Daily Current Affairs Quiz March 11, 2024

अभ्यर्थियो को करेंट अफेयर्स का प्रतिदिन अध्ययन करना चाहिए और Current Affairs Quiz को हल करना चाहिए। इसलिए आपकी तैयारी को मजबूत करने के लिए आप सभी के लिए 11 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स कि्वज लेकर आए है।

Read Also:-
Join Indian Army Agniveer Recruitment 2024 Online Form
Weekly Current Affairs Quiz 1-7 March Pdf Download
RRB Assistant Loco Pilot Recruitment, Qualification 10th Pass Online Apply Link 
Monthly Current Affairs February 2024 Pdf Hindi
Know About Savitribai Phule , First Female Teacher in India

Current Affairs Quiz March 11, 2024 को हल करके अपनी तैयारी को परखे

प्रश्न 1– हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व न्यायाधीश अजय  माणिकरव खानविलकर को किस पद की शपथ दिलाई?

(A). लोकायुक्त अध्यक्ष

(B). लोकसभा अध्यक्ष

(C). लोकपाल अध्यक्ष

(D). इनमे से कोई नही

प्रश्न 2– हाल ही में प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि कब रही?

(A). 10 मार्च

(B). 11 मार्च

(C). 12 मार्च

(D). इनमे से कोई नही

प्रश्न 3– हाल ही में जन औषधि दिवस 2024 कब मनाया गया?

(A). 7 मार्च

(B). 9 मार्च

(C). 11 मार्च

(D). इनमे से कोई नही

प्रश्न 4– हाल ही में पाकिस्तान के 14 वें राष्ट्रपति के रूप मे किसने शपथ ली?

(A). इमरान खान

(B). आसिफ अली जरदारी

(C). महमूद खान अचकजई

(D). इनमे से कोई नही

प्रश्न 5– हाल ही में किसान मित्र कार्यक्रम (रायथू नेस्थम) का शुभारंभ किसने किया है?

(A). गोवा

(B). कर्नाटक

(C). तेलंगाना

(D). इनमे से कोई नही

प्रश्न 6– हाल ही में भारत के पहले 500 मेगावाट के स्वदेशी प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की शुरूआत कहां की गई है?

(A). पश्चिम बंगाल

(B). झारखंड

(C). तमिलनाडु

(D). इनमे से कोई नही

प्रश्न 7– हाल ही में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग मे शीर्ष स्थान किस देश ने प्राप्त किया?

(A). इंग्लैंड

(B). भारत

(C). ऑस्ट्रेलिया

(D). इनमे से कोई नही

प्रश्न 8– हाल ही मेंसांसद खेल महाकुंभ 3.0″ कहां प्रारंभ हुआ है?

(A). हरियाणा

(B). हिमाचल प्रदेश

(C). राजस्थान

(D). इनमे से कोई नही

प्रश्न 9– हाल ही में यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के साथ किसने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये?

(A). स्विटजरलैंड

(B). अमेरिका

(C). भारत

(D). इनमे से कोई नही

प्रश्न 10– हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर राज्यसभा के लिए किसे मनोनीत किया गया है?

(A). सावित्री जिंदल

(B). किरण खेर

(C). सुधा मूर्ति

(D). इनमे से कोई नही

View Answer

व्याख्या प्रश्न 1 : सही उत्तर –(C). लोकपाल अध्यक्ष

लोकपाल अध्यक्ष –

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 मार्च 2024 को राष्ट्रपति भवन में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर के लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
  • नवनियुक्त लोकपाल न्यायामूर्ति खानविलकर है‚ जो भारत के पहले लोकपाल पिनाकी चंद्र घोष का स्थान लेंगें।
  • लोकपाल में एक अध्यक्ष और आठ सदस्य होते है जिनमें से 50% न्यायिक सदस्य होते है।
  • प्रथम लोकपाल – पिनाकी चंद्र घोष
  • लोकपाल की नियुक्ति कौन करत है – राष्ट्रपति
  • लोकपाल का कार्यकाल कितना होता है – पांच वर्ष या 70 वर्ष की आयु होने तक।
  • लोकपाल की स्थापना किस अधिनियम के तहत की गई थी – लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम 2013

व्याख्या प्रश्न 2 : सही उत्तर –(A). 10 मार्च

  • सावित्रीबाई फुले (Savitribai Phule) : देश की पहली महिला टीचर के संघर्ष की कहानी
  • भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक छोटे से गांव नयागांव मे हुआ था।
  • उनका जन्म एक दलित परिवार में हुआ था। सावित्रीबाई फुले को भारत की पहली शिक्षिका होने का श्रेय दिया जाता है‚ उन्होंने यह उपलब्धि उस समय प्राप्त की जब महिलाओं के लिए शिक्षा प्राप्त करना तो दूर‚ घर से बाहर निकलना भी मुश्किल था।
  • सावित्रीबाई का विवाह मात्र 9 साल की उम्र में ज्योतिराव फुले से हो गया था। जब इनकी शादी हुई तो वह अनपढ़ थी। पढाई के प्रति उनकी लगन देखकर ज्योतिराव फुले प्रभावित हुए और उन्होंने सावित्रीबाई को आगे पढ़ाने का फैसला किया।
  • सावित्रीबाई पूरे देश की महानायिका है‚आजादी से पहले भारत मे महिलाओ के साथ बहुत भेदभाव होता था जब सावित्री बाई स्कूल जाती थीं तो लोग उन पर पत्थर फेंकते थे‚ गंदगी‚ गोबर फेकते थे लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शिक्षा हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष किया।
  • अनमोल विचार
  • 1- “शिक्षा मुक्ति और सशक्तिकरण का मार्ग है। “
  • 2- “प्रगति का असली पैमाना समाज में महिलाओं की स्थिति है।”
  • 3- “ज्ञान को वह प्रकाशस्तंभ बनाएं जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है।”
  • 5 सितंबर 1848 में पुणे मे अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियो की नौ छात्राओं के साथ उन्होंने महिलाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ खुद पढ़ी‚ बल्कि दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बंदोबस्त किया।
  • 10 मार्च 1897 को प्लेग के कारण सावित्रीबाई फुले का निधन को गया।

व्याख्या प्रश्न 3 : सही उत्तर –(A). 7 मार्च

जन औषधि दिवस 2024 –

  • भारत में हर साल 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन चिकित्सा विशेषज्ञ जन औषधि परियोजना पर चर्चा करने के लिए मिलते है।
  • प्रत्येक वर्ष मार्च के पहले सप्ताह में “जन औषधि सप्ताह” या जेनेरिक मेडिसिन सप्ताह मनाया जाता है।
  • जन औषधि दिवस की शुरूआत – 7 मार्च 2019

व्याख्या प्रश्न 4 : सही उत्तर –(B). आसिफ अली जरदारी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति (Pakistan President) –

  • पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के सह–अध्यक्ष् श्री आसिफ अली जरदारी ने दिनांक 10 मार्च 2024 को पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • दूसरी बार देश का सर्वोच्च पद संभालने वाले जरदारी इससे पहले 2008 से 2013 तक राष्ट्रपति रह चुके है।

व्याख्या प्रश्न 5 : सही उत्तर –(C). तेलंगाना

किसान मित्र कार्यक्रम –

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए० रेवंथ रेड्डी ने “रायथू नेस्थम” अर्थात किसान मित्र कार्यक्रम क शुभारंभ किया।
  • यह कार्यक्रम 2601 “रायथु वेदिका” अर्थात किसान केंद्र को जोडने का काम करेगा।
  • उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान वैज्ञानिकें से फसल‚ बीज‚ खाद औ संबंधित विषयों पर राय ले सकते है।

व्याख्या प्रश्न 6 : सही उत्तर –(C). तमिलनाडु

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कलपक्कम में भारत के पहले स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की कोर लोडिंग की शुरूआत की है।
  • उद्देश्य –बिजली उत्पादन ( 500 मेगावाट)

व्याख्या प्रश्न 7 : सही उत्तर(B). भारत

  • दुबई में दिनांक 10 मार्च 2024 को जारी आईसीसी क्रिकेट टेस्ट रैंकिंग में भारत शीर्ष पर पहुंच गया है।
  • भारत ने 9 मार्च 2024 को धर्मशाला में पांच मैचों की श्रृखंला में इग्लैंड को चार – एक से हराया और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर पहला स्थान हासिल  कर लिया।
  • विश्व टेस्ट चैंपियनश्पि में भी भारत पहले स्थान पर है।
  • भारत अब क्रिकेट के तीनों प्रारूपों की रैंकिंग में शीर्ष पर आ गया है।

व्याख्या प्रश्न 8 : सही उत्तर(B). हिमाचल प्रदेश

सांसद खेल महाकुंभ 3.0 –

  • केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 5 मार्च 2024 को हिमाचल प्रदेश के बिलसपुर के लुहु क्रिकेट ग्राउंड में सांसद खेल महाकुंभ0 का भव्य उद्घाटन किया।
  • सांसद खेल महकुंभ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के खिलाडियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सबसे बड़ा मंच बन गया है।
  • प्रथम बार सांसद खेल महाकुंभ् को 2018 में मध्य प्रदेश में लांच किया गया था।
  • दूसरा संस्करण 2023 में बस्ती‚ उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया था।

व्याख्या प्रश्न 9 : सही उत्तर(C). भारत

भारत ने यरोपीय मुक्त व्यापार संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये–‍

  • इस अवसर पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता आधुनिक और महत्वकांक्षी व्यापार समझौता है।
  • पहली बार भारत यूरोप के महत्वपूर्ण चार विकसित राष्ट्रो के साथ मुक्त व्यापार समझौता कर रहा है।

व्याख्या प्रश्न 10 : सही उत्तर(C). सुधा मूर्ति

  • लेखिका सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।
  • सुधा मूर्ति के उनके उपन्यास “डॉलर बहू” के लिए भी जान जाता है जो मूलरूप से उनके द्वारा कन्नड में लिखा गया था और बाद में अंग्रेजी में अनुवाद किया गया था।
  • भारत के राष्ट्रपति कला‚ साहित्य‚ विज्ञान और सामाजिक सेवाओं में उनके योगदान के लिए 12 सदस्यों के संसद के उच्च सदन में नामांकित करते है।

Join Telegram Channel>>Click Here
आज के करेंट अफेयर्स PDF डाउनलोड करें– Click Here

Daily Current Affairs Quiz Hindi

Daily Current Affairs 2023 Question Answer

Click Here

Weekly Current Affairs 2023-2024

Click Here

Monthly Current Affairs 2023-2024 PDF

Click Here

Current Affairs Quiz March 11, 2024
Current Affairs Quiz March 11, 2024

FAQ’s – Current Affairs Quiz March 11, 2024

Current Affairs Quiz March 11, 2024 में क्या जानकारी प्रदान की गयी है?

https://rojgard.com रोजगारडी का करंट अफेयर्स क्विजअनुभाग यूपीएससी, आईएएस, बैंकिंग, एसएससी, यूपीपीएससी, आईबीपीएस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं आदि के लिए सर्वश्रेष्ठ परीक्षा उन्मुख Current Affairs Quiz March 11, 2024 प्रदान करता है।

Join US
TelegramWhatsApp Channel
FacebookYouTube

Leave a comment